कोटा नगर में प्रचार के अंतिम दिन अटल श्रीवास्तव के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

अटल श्रीवास्तव ने रोड शो कर 15 हजार की रैली में दम दिखाकर, विरोधियों के हौसलों को किया पस्त।कोटा के किसान भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा ने भूपेश सरकार की किसान नीति से प्रभावित होकर अटल श्रीवास्तव के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

बिलासपुर-कोटा/स्वराज टुडे:  कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर नगर, कोटा नगर एवं बेलगहना में रैली निकालकर रोड शो किया। कोटा नगर की रैली में जन समूह उमड़ पड़ा, कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक रही। चुनावी इतिहास में ऐसा जनसैलाब कभी नही उमड़ा था। कांग्रेस की सरकार के कार्यों 2023 के लिए किए गए जन घोषणापत्र के वादे एवं कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के छवि के कारण आज कार्यकर्ताओं के साथ कोटा के जनता भी अपना समर्थन देने रैली में शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का रेलवे स्टेशन चौक से जयस्तंभ नाका चौक तक विजयी श्री का तिलक लगाकर नगर वासियों ने स्वागत किया।

कोटा नगर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष गुप्ता, सुरेश सिंह चैहान, कुलवंत सिंह, श्रीमती माया मिश्रा, प्रशांत अग्रहरि, आक्रोश तिवारी, कांग्रेस के सभी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लाक एवं जिले के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी हजारो की संख्या में झंडा लेकर अटल श्रीवास्तव के साथ नगर भ्रमण किया और जयस्तंभ चौक पहुंचकर सभा की।

सभा को संबोधित करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव का जवाबदारी संभाल लिया हैं। मैं कोटा के कार्यकर्ताओं बूथ, जोन, सेक्टर के अध्यक्षगण की मेहनत और लगन के बल पर ही इस चुनाव समर में उतरा हूं। आज की रैली में कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाकर यह सिद्ध कर दिया कि कोटा कांग्रेस का गढ़ था और रहेगा भी। अटल श्रीवास्तव ने आदिवासी समाज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधिराम सिदार पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले को लेकर रोष व्यक्त किया और कहा कि शांति पूर्ण माहौल को बिगाड़ने वालो को कोटा की जनता माफ नहीं करेंगी। 17 तारीख को मतदान कर विपक्षियों को सबक सिखाएंगी। आदिवासी नेताओं पर हमला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। अटल श्रीवास्तव ने 17 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की। बेलगहना में भी अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ रोड शो में भाग लिया।

रैली में राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी शामिल रही, अटल श्रीवास्तव के साथ अरुण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमोद नायक सहकारी बैंक अध्यक्ष, चुन्नीलाल साहू प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्रीमती इंग्रिड मैक्लाउड पूर्व सांसद, श्रीमती सीमा पाण्डेय, रमेश सूर्या, संदीप शुक्ला, गणेश कश्यप, आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, पुष्पराज कश्यप, शीतल जायसवाल, नीरज जायसवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष रंजीत सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश आदि उपस्थित थे।

*विकास तिवारी की रिपोर्ट*