छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छ,ग कोरबा कटघोरा ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ द्वारा जिले के कटघोरा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित कर संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्ड वितरण किया गया जिसमें संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए निरंतर बैठक करने की बात कही गई जिसमें जिले के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे साथ ही स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा के लगभग 40 मरीजों को संघ सदस्यों द्वारा फल वितरण करते हुए उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल प्रदेश कार्यकारिणी दिब्येन्दु मृधा, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कटघोरा ब्लॉक अरविंद शर्मा, राहुल सोनी, सुनील खुटे, सुशील साहू, सुधार सिंह, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार यादव, गेंद पाल सिंह, गोपाल कश्यप, रामनारायण रजक, तिज कुवर बघेल, राजेश जायसवाल,उपस्थित रहे।

Editor