प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 21 जून को मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क तुलसीनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख अतिथि राजकिशोर प्रसाद जी (महापौर, कोरबा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि भौतिक शरीर के बिना आत्मा परिपूर्ण नही है । उसको भी शरीर का आधार लेना पड़ता है। योगा का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। अगर शरीर स्वस्थ्य नही है तो उसके अंदर विराजमान आत्मा भी निश्चित रूप से संपुर्ण नहीं होती।

डॉ. के. सी. देबनाथ जी ने कहा कि वर्तमान समय हर आयु के लोगो को घुटना की कमर की समस्या है। आज के जीवन शैली मे सभी को नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने की अति आवश्यकता है। अतिथि रश्मि शर्मा ( छ.ग. प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज की प्रांतीय मासचिव) ने कहा कि तकलीफे न आए इसके लिए हमें पहले से ही योगा को अपने जीवन में शामिल करना होगा साथ ही उन्होने हीलिंग राजयोग के बारे में भी अवगत कराया कि जब हम परमात्मा के साथ मन, बुद्धि से अपना संबंध जोड़ते है तो उनसे मिलने वाली एनर्जी हमारी बिमारी को ठीक करता है। वे लगभग 10 सालो से हीलिंग राजयोग का अभ्यास कर रही है।

ब्रह्माकुमारी जीतेश्वरी ने कहा कि शरीर की पुजा अर्थात् उसका देखभाल करेगे तभी उसके अंदर की आत्मा स्वस्थ्य रहेगा। कार्यक्रम के अंत में स्मृति बुधिया (सी. ए. एवं योगाचार्य) ने सभी भाई- बहनो को योगासन, प्राणायाम करवाया व इसके लाभ बताए और कुछ महत्वपुर्ण औषधियों के बारे में भी जानकारियाँ दी। सभी लोगो ने कार्यक्रम का लाभ लिया।