छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कोरबा शाखा, विगत 10 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही हैं |
इसी तारतम्य में इस बार भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने हेतु संस्था द्वारा साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है । यह वॉक दिनाँक 17 सितंबर 2023 दिन रविवार सुबह ६ बजे से टैगोर उद्यान, ट्रांसपोर्ट नगर से शुरू होगी, जो CSEB चौक होते हुए वापस टैगोर उद्यान पर समाप्त होगी |
इस कार्यक्रम मे शहर की विभिन्न महिला संस्थाओं और संगठन को आमंत्रित किया गया है | नारी सशक्तिकरण और नारी एकता को दर्शाते हुए यह एक अनूठी पहल की जा रही है |
इस कार्यक्रम के तहत तरह तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गई है, जैसे ग्रुप प्रतियोगिता मे बेस्ट रील (नारी सशक्तिकरण थीम), सबसे बड़ी टीम, टीम मे सामानता | एकल प्रतियोगिता मे पंगक्चूऐलिटी, सबसे छोटी महिला, सबसे बड़ी महिला, पावर पैक महिला| वॉक के प्रथम और द्वितीय विजेता के लिए विशेष उपहार भी रखे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों पर 9406214194, 9755062052, 8085446340 संपर्क किया जा सकता है।

Editor