अचानक लिफ्ट चलने से बुजुर्ग महिला के फंस गए दोनों पैर, अब पैर काटने की आ सकती है नौबत

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
भिलाई/स्वराज टीडी: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की बड़ी हाउसिंग कॉलोनी में से एक चौहान टाउन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर लिफ्ट में एक महिला के दोनों पैर फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल महिला को हाइटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोपहर में एक ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति ठीक है। सुबह ही होश आया है। बताया गया कि, पैर में ज्यादा चोट होने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन की स्थिति देखी जा रही है। पैर काटने की नौबत भी आ सकती है। इस दर्दनाक हादसे के लिए चौहान टाउन मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है।

अचानक शुरू हुई लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय सावित्री देवी अपने परिवार के साथ लिफ्ट में चढ़ रही थी। बेटा, बहु और नातिन लिफ्ट में चढ़ गईं थी। जब सावित्री देवी चढ़ रही थी, तभी लिफ्ट शुरू हो गयी। ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट शुरू हुई जो पांचवें फ्लोर पर जाकर रूकी। तब तक लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं हुआ। दरवाजा खुला रहा और महिला के दोनों पैर नीचे फंसे रहे।

बेटे ने कहा- मैनेजमेंट के खिलाफ होगा केस दर्ज

ग्राउंड फ्लोर से पांचवें फ्लोर तक महिला के दोनों पैर नीचे लिफ्ट और दीवार में दबा रहा। इस दौरान दोनों पैर चोटिल हो गए। पूरे लिफ्ट में खून-खून हो गया। बेटे ने अपनी मां के दोनों पैर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन मदद नहीं मिली। न लिफ्ट कहीं रूका और न दोनों पैर निकले। सावित्री देवी के बेटे ने कहा कि, वे चौहान टाउन मैनेजमेंट के खिलाफ कानूनी केस कराएंगे। मैनेजमेंट की लापरवाही से लिफ्ट का मेंटेनेंस प्रॉपर नहीं हुआ जिसकी वजह से रविवार को लिफ्ट अचानक शुरू हो गई।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
502FansLike
50FollowersFollow
790SubscribersSubscribe

थिरकने के लिए मजबूर करेगा पार्टी एंथम सॉन्ग ‘तबाह है’…देखें वीडियो

मुंबई/स्वराज टुडे : प्रोड्यूसर अश्विन महाराज ने पार्टी एंथम 'तबाह है' रिलीज किया है जो थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने के...

Related News

- Advertisement -