खुशखबरी: शिक्षकों की भर्ती के लिए 16,17,18 और 20 जून को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन

- Advertisement -

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच और दावा-आपत्ति के बाद सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. रेशमा खान ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती वॉक इन इंटरव्यू (साक्षात्कार) के माध्यम से की जानी है।

साक्षात्कार के लिए तारीखों का रखें ध्यान

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति द्वारा 16 जून को ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर हिन्दी माध्यम का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसी तरह 17 जून को ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर अंग्रेजी माध्यम, 18 जून को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर हिन्दी माध्यम और 20 जून को गैर शिक्षकीय विषय जैसे संगीत, शारीरिक, ग्रंथपाल, स्टॉफ नर्स, कम्प्यूटर अनुदेशक का वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा। सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, रूद्री रोड, गोकुलपुर धमतरी में लिया जाएगा।

दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और प्रधान पाठक के 61 पद स्वीकृत किए गए हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत पात्र और योग्यताधारी व्याख्याताओं, शिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों समेत सहायक शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

इन स्कूलों में रिक्त पद उपलब्ध

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खम्हरिया, भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोरी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भिलाई 03, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानीतराई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर 06, भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर, दुर्ग, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमेरपारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (आर) और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगपुरा।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
502FansLike
50FollowersFollow
790SubscribersSubscribe

छुट्टी लेकर घर आये फौजी को पत्नी ने दी खौफनाक मौत,...

उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में पत्नी ने ही पति की बेरहम तरीके से हत्या कर दी. होली की छुट्टी पर...

Related News

- Advertisement -