नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फंसे भाजपा प्रत्याशी सहित तीन लोगों के घर झारखंड पुलिस ने फिर दी दबिश, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने मंगलवार को नोटिस देकर कांकेर थाने बुलाया है।

झारखंड पुलिस ने आज सुबह ब्रम्हानंद नेताम सहित तीन लोगों के घर एक बार फिर दबिश दी। टीम ने घर के बाहर नोटिस चिपकाकर ब्रम्हानंद नेताम सहित तीन लोगों को कांकेर थाने में सुबह 10 बजे मौजूद रहने के लिए कहा है। इधर, खबरों के अनुसार को ब्रम्हानंद नेताम को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

इससे पहले सोमवार को झारखंड की जमशेदपुर पुलिस यहां ब्रम्हानंद नेताम और अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने को कांकेर पहुंची तो छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा गरम हो गया। किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई परंतु भाजपा व कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप की बाढ़ आ गई। भाजपा गुस्से से लाल है और कांग्रेस कटाक्ष कर रही है।

ज्ञात हो कि गत 20 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रवार्ता में पर्दाफाश किया था कि भाजपा प्रत्याशी पर झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का केस दर्ज है। ब्रम्हानंद के अलावा भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी व एक पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा इस प्रकरण में सह अभियुक्त है।

डीएसपी के नेतृत्व में यहां पहुंची झारखंड पुलिस की टीम ने कांकेर जिले के चारामा में स्थित ब्रम्हानंद नेताम व नरेश सोनी के घर पर दबिश दी। पुलिस कांकेर में दीपांकर सिन्हा व रायपुर में केशव सिन्हा की तलाश में भी पहुंची थी। कोई भी नहीं मिला। जब पुलिस छापेमारी कर रही थी तब ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर में चुनाव कार्यालय में मौजूद थे। वहां पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महेश गागड़ा, केदार कश्यप, भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक झारखंड पुलिस कांकेर में ही है।

यह है मामला

झारखंड के टेल्को की एक नाबालिग ने अपनी दीदी व जीजा समेत कुछ लोगों पर दुष्कर्म और उससे देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जमशेदपुर पुलिस को पता चला कि पीड़िता को रायपुर भी ले जाया गया था। यहां जांच में ब्रम्हानंद, केशव सिन्हा, नरेश सोनी, दीपांकर सिन्हा का नाम भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। केशव सिन्हा रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में आरक्षक है। प्रकरण का पर्दाफाश होने के बाद उसे निलंबित किया गया है।

दोनों ओर से चले बयानों के तीर-

बलात्कारी के साथ खड़ी है भाजपा: सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया कि भाजपा एक बलात्कारी के पक्ष में खड़ी है। बघेल ने कहा कि अब तक तो भाजपा नेता ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने की चुनौती दे रहे थे, झारखंड पुलिस पहुंच गई तो मामले को षड़यंत्र बताने लगे। कानून अपना काम कर रहा है। कोई किसी का दोस्त है तो गिरफ्तारी हो जाएगी ऐसा नहीं है। जब यह केस दर्ज हुआ तो झारखंड में भाजपा के रघुबर दास मुख्यमंत्री थे।

तीन वर्ष क्यों इंतजार करती रही झारखंड पुलिस: डॉ.रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने प्रश्न उठाया कि गिरफ्तारी के लिए तीन वर्ष तक झारखंड पुलिस क्यों इंतजार करती रही। पाक्सो एक्ट में तो 24 घंटे में कार्रवाई हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति प्रेरित है। चुनाव में हार के डर से यह षड़यंत्र किया जा रहा है। न कोई नोटिस, न सूचना, न समन, सीधे गिरफ्तारी। यह गलत हो रहा है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।

पीसीसी अध्यक्ष भी जांच के घेरे में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता का नाम सार्वजनिक कर कर दिया है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने इस मामले में मोहन मरकाम पर कार्रवाई करने के लिए कांकेर एसपी को पत्र लिखा है। आयोग ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला शुक्ला ने कहा है कि मरकाम ने किसी का नाम उजागर नहीं किया है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
502FansLike
50FollowersFollow
790SubscribersSubscribe

थिरकने के लिए मजबूर करेगा पार्टी एंथम सॉन्ग ‘तबाह है’…देखें वीडियो

मुंबई/स्वराज टुडे : प्रोड्यूसर अश्विन महाराज ने पार्टी एंथम 'तबाह है' रिलीज किया है जो थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने के...

Related News

- Advertisement -