सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिलान्तर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिसमें एक किशाेरी की सहेली भी शामिल बताई जा रही है। घटना लगभग 1 साल पहले घटित हुई थी।

जानकारी के अनुसार किशोरी को उसकी एक सहेली पूर्व नियोजित षड़यंत्र के तहत घर से घंटाघर चौपाटी ले गई थी, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया। किशाेरी के बेहाेश हाेते ही वह अन्य दो पुरुष दोस्त के साथ बालकाे थाना क्षेत्र गई, जहां किशाेरी काे हाेश आने पर उसने सहेली से बचाने के लिए गुहार भी लगाई। पर सहेली ने उसकी कोई मदद नहीं की, बल्कि दुष्कर्म में आरोपियों का सहयोग किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एफटीएससी माननीय विक्रम प्रताप चंद्र कर रहे थे, जहां प्राप्त साक्ष्य के आधार पर उन्हें दोषी पाने पर सजा सुनाई।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
504FansLike
50FollowersFollow
804SubscribersSubscribe

राशिफल 25 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: आज 25 अप्रैल शुक्रवार को चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। चंद्रमा चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र...

Related News

- Advertisement -