Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिर किस हैवानियत की तरफ जा रही ये दुनिया, दरिंदगी की शिकार 3 वर्षीय मासूम बच्ची ने आठवें दिन दुनिया को कहा अलविदा, माँ का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
    Featured

    आखिर किस हैवानियत की तरफ जा रही ये दुनिया, दरिंदगी की शिकार 3 वर्षीय मासूम बच्ची ने आठवें दिन दुनिया को कहा अलविदा, माँ का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6681077221749713522586300567857c61a3bda82c1b6dc0f2110f76b647850cc4cc7bc89427d04ef3a1cf
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: मासूम तो बस टॉफी लेने गई थी… किसी को क्या पता था कि लौटकर कभी मां की गोद में मुस्कराएगी भी नहीं। तीन साल की नन्हीं बच्ची को दरिंदे ने मासूमियत के नाम पर ऐसी सजा दी कि इंसानियत भी शर्म से झुक गई। माता-पिता और इलाज कर रहे डॉक्टर से मासूम कुछ कह भी नहीं पाई और आंखों में दर्द समेटकर दुनिया को आठवें दिन बुधवार को अलविदा कह गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम बच्ची की मां का रो रो कर बुरा हाल है।

    जंगल में मरा समझकर फेंक आया था आरोपी

    चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार (तीन जून) को तीन साल की मासूम के साथ एक शादीशुदा युवक सुनील निषाद ने टॉफी और पान मसाला लाने का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसे मछली रखने वाले थर्माकोल के बॉक्स में भरकर साइकिल पर रख लिया और गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर जंगल में मरा समझकर फेंक आया। दुष्कर्म की शिकार तीन साल की बच्ची बुधवार सुबह हमेशा के लिए सो गई। वह जब भर्ती हुई तो कोमा में रही है।

    यह दुनिया किस हैवानियत की तरफ जा रही है?

    इसके बाद डीप कोमा में चली गई। पांच विभागों के विशेषज्ञों की टीम खूब जूझी और फिर हार गई। बच्ची को कार्डियक अरेस्ट हुआ। सांसें थमने के बाद डॉक्टरों से लेकर पैरा मेडिकल स्टॉफ के आंखों में आंसू बह रहे थे। वे बोले कि यह दुनिया किस हैवानियत की तरफ जा रही है? बच्ची को जब पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया, तो उस वक्त उसके मस्तिष्क में सूजन थी।

    यह भी पढ़ें :  कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    पाखाना और पेशाब का रास्ता एक हो गया था

    डॉक्टरों का कहना है कि गला दबाने की वजह से उसके मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो गई। वह कोमा की स्थिति में पहुंच गई। इसके साथ ही मासूम के जननांगों पर गहरी चोट रही। पाखाना और पेशाब का रास्ता क्षतिग्रस्त होकर एक हो गया। इससे बहुत अधिक खून शरीर से बह गया था। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वह तकरीबन ब्रेन डेड की स्थिति में भर्ती हुई थी। पाखाने का अलग रास्ता बनाने के लिए ऑपरेशन करने के लिए बच्ची के पिता ने अनुमति नहीं दी थी।

    रात दो बजे जंगल से मिली मासूम

    परिजनों ने बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जब शाम होते-होते बच्ची का पता न चला, तो परिजनों ने चिल्ला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात करीब दो बजे जंगल से मासूम को बेहोशी की हालत में बरामद किया। शरीर पर चोटों के निशान थे, और आंखों में डर समाया हुआ था। उसे तुरंत जिला अस्पताल, फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, और वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद बुधवार को मासूम ने दम तोड़ दिया।

    तीन डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा

    कानपुर प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों का विशेष पैनल गठित कर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया। परिजन इस समय कानपुर में ही हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि परिजन अंतिम संस्कार कानपुर में करें या बांदा लाएं, यह उनका निर्णय होगा। चिल्ला थाना क्षेत्र के गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया...भाई की मौत...बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    ग्रामीणों के जाम लगाने पर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार

    तीन जून मंगलवार को चिल्ला के एक गांव में बच्ची के साथ हुई हैवानियत के आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा था। रात में ही उन्होंने बांदा-कानपुर हाईवे पर जाम लगाया था। पुलिस ने बुधवार तड़के आरोपी सुनील निषाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी थी। इलाज के बाद बुधवार को जेल भेज दिया था। आरोपी सुनील निषाद के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, अपहरण, जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना चिल्ला थाना एसएसआई रामदिनेश तिवारी कर रहे हैं।

    बच्ची के मौत की वायरल हुई थी खबर, लगे थे सियासी आरोप-प्रत्यारोप

    तीन वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता मासूम के मामले में सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी लगने शुरू हुए थे। सपा के पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के मोबाइल फोन में सुबह करीब 10 बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज वायरल हुआ था। मैसेज में साफ लिखा था कि दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई है। बच्ची से हैवानियत करने वाला राज्यमंत्री का करीबी है।

    सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास

    इस मैसेज का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मीडिया सेल में बयान जारी कर इसे अफवाह और बच्ची का इलाज जारी होने की बात कही थी। हालांकि, बाद में पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने बयान में कहा था कि उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मंत्री और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया था।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    बुधवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई है। कानपुर प्रशासन से बात कर तीन डॉक्टरों के पैनल से मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बच्ची के परिजन कानपुर में ही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इस मामले की चार्जशीट वह जल्द से जल्द कोर्ट में दाखिल कराएंगे। आरोपी फिलहाल जेल में है। -पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा

    यह भी पढ़ें: हनीमून पर सिक्किम गया एक और कपल लापता, 14 दिनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, दोनों परिवारों में मचा है कोहराम

    यह भी पढ़ें: लापता होने के डेढ़ हफ्ते बाद मिले कंकाल ने सुलझाई एक और ‘मर्डर मिस्ट्री’…पत्नी ही निकली कातिल, अब प्रेमी समेत हुई गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सोनम ही नहीं ये महिलाएं भी कर चुकी हैं अपने पतियों का मर्डर, जानिए हर हत्या के पीछे की स्टोरी, हर वारदात में ना पति नसीब में मिला ना प्रेमी..मिली जेल की कोठरी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,233 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.