Author: Deepak Sahu
सीएसईबी में सुरक्षा अधिकारी के पद से हुए थे सेवानिवृत्त, छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी माधव प्रसाद तिवारी के पिता थे पारसनाथ तिवारी कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। 108 वर्ष का लंबा जीवन जीने वाले पारसनाथ तिवारी अपने पीछे परिवार और जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियां छोड़ गए हैं। पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रजगामार इलाके से 19 अक्टूबर को लापता हुई 7 वर्षीय मासूम भव्या जोशी हत्याकांड के नराधम कातिल को कोरबा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। चुनौतियां बेहद कठिन थीं, लेकिन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने रात-दिन एक कर न केवल आरोपी को बेनकाब किया, बल्कि उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मासूम के साथ हुई इस बर्बरता ने जहां पूरी इंसानियत को झकझोर दिया, वहीं जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम हो गईं। बावजूद इसके, पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पूरी ताकत झोंकी और…
नई दिल्ली./स्वराज टुडे: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात सामने आते ही जुगाड़ पहले जेहन में आ जाता है. इस जुगाड़ कल्चर पर रोक लगाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नया प्रस्ताव पेश किया है. अब ऑनलाइन परीक्षा को पास करना और भी मुश्किल कर दिया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े ऑनलाइन पाठ्यक्रम की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. नए प्रस्ताव से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए अब ऑनलाइन परीक्षा पास करना आसान नहीं होगा. केंद्रीय…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप कोई बिजनेस चलाते हैं या फिर फ्रीलांस/प्रोफेशनल काम करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. इनकम टैक्स ऑडिट कराने वाले कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए 21 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम थी. असेसमेंट ईयर 2026-27 (AY 2026-27) के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तय समय-सीमा अब खत्म हो चुकी है. आपको बता दें कि आयकर विभाग ने पहले इसके लिए 30 सितंबर की तारीख तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दिया गया था. जिन भी करदाताओं (Taxpayers) के लिए टैक्स ऑडिट कराना अनिवार्य है,…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: 46 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जयपुर राजस्थान में गुरुवार को 8 दिवसीय प्रारंभ हुई है उसमें रिकर्व टीम ने पहली बार कांस्य पदक हासिल किया है। कैलाश मुरारका ने कहा — 25 वर्षों का इंतजार हुआ पूरा, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की शुरुआत हो गयी है। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। प्रदेश को एक साथ दो बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। पहली खुशी यह है कि छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का मान…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: करवा चौथ के अवसर पर कोरबा में महिलाओं के लिए ‘सौभाग्यवती भवः 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का यह चौथा आयोजन होगा। इसमें महिलाएं भारतीय परिधान और लाल रंग की थीम के साथ उत्सव में शामिल होंगी। नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होटल गणेश, टीपी नगर, कोरबा में किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन कार्यक्रम के दौरान फैशन वॉक, गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य और समूह नृत्य जैसी विभिन्न…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा चलाए जा रहे दो माह के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी तथा मधुबनी पूर्व एवं मधुबनी पश्चिम संगठनात्मक जिलों का केंद्रीय पर्यवेक्षक (AICC Observer) नियुक्त किया गया है। AICC के निर्देशानुसार श्री अग्रवाल शीघ्र ही बिहार के इन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंटों (BLA), फ्रंटल संगठनों एवं अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कोरबा के रजगामार क्षेत्र में दिनांक 19/10/2026 को लगभग 6 वर्ष की एक मासूम नाबालिग बालिका घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दिनांक 22/10/2026 को बालिका का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के पास बरामद होने की जानकारी प्राप्त हुई। शव को जिला चिकित्सालय, कोरबा की मर्चुरी में रखा गया है तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रस्तावित है। यह घटना अत्यंत हृदयविदारक, संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति की है। इतनी कम उम्र की बच्ची की इस प्रकार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने से पूरे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कला के संसार में सफलता तुरंत नहीं मिलती, संघर्ष अक्सर लंबा होता है। यही बात वकालत के संसार पर भी पूरी तरह लागू होती है। अदालत की दहलीज पर कदम रखने वाला प्रत्येक युवा अधिवक्ता अपने साथ सपने, उम्मीदें और कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर आता है, लेकिन उन सपनों को पहचान और सफलता में बदलने के लिए वर्षों का संघर्ष करना पड़ता है। वकालत केवल कानून की धाराएं याद कर लेने का पेशा नहीं है। यह अध्ययन, तर्क, धैर्य, अनुभव और निरंतर सीखने की कला है। हर दिन अदालत में एक नई परिस्थिति सामने आती…
तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण, Heart, Brain, Lung Ultrasound से लेकर गंभीर नवजात शिशुओं के प्रबंधन तक होंगे महत्वपूर्ण विषय शामिल कोरबा/स्वराज टुडे: बच्चों और नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग तथा स्कूल स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोरबा में 23 अक्टूबर 2026 को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक ओर Chhattisgarh State Pedicon 2026 के अंतर्गत चिकित्सकों के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीक POCUS (Point-of-Care Ultrasound) पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर टी.पी. नगर स्थित श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल में बच्चों के…
